Ballia : फोर्स और सीसीटीवी की नजर में है स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-3.jpeg)
बलिया। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान सकुशल शनिवार को संपन्न हो गया। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ ईवीएम मशीने तिखमपुर स्थित मंडी में बने स्ट्रांग रूम में पहुंची। सभी मतदान केंद्रो से ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम पहुंचाने का काम देर रात तक चलता रहा। कई मतदान केंद्रों से रात 12 बजे भी ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम मे पहुंची। इसका कारण यहा था कि कई मतदान केंद्रों में देर शाम तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। इसके बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम पहुंचाना पड़ा। बता दें कि बलिया के सातों विधानसभाओं के 1914 बूथों का ईवीएम स्ट्रांग रूम में पुलिस, पैरामिलेट्री फोर्स और सीसीटीवी के सुरक्षा में रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर जवान अपना-अपना पोजीशन संभाले हुए है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)