Ballia : बेटे की बरात जाने के बाद पिता की अर्थी उठाने में जुटे परिजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/b.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/b-1024x551.jpg)
मझौंवा (बलिया)। बेटे की बरात उठने से पहले ही पिता की मौत हो गयी। इस घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बेलहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत मझौवां निवासी पूर्व प्रधान केदारनाथ सिंह 88 वर्ष मंगलवार के दिन के हृदय गति रुकने से उस समय मौत हो गई जब वह घर के आंगन से मातृ पूजा करा कर बाहर निकले और बरात कि तैयारी का जायजा लेने लगे। विधि को कुछ और ही मंजूर था। खुशी के माहौल के बीच एकाएक मातम छा गया। अब विवाह की बरात को कौन कहे ग्रामीण अर्थी की तैयारी में लग गए। ग्रामीणों की समझाने बुझाने पर किसी तरह 5 लोगों ने कन्या के मंडप में जाकर विवाह का रस्म अदा की और सुबह होते ही पिता की अर्थी लेकर गंगा घाट चले गए। पूर्व प्रधान के निधन होते ही शोक की लहर दौड़ गई। मौत कि सूचना मिलते ही शोक प्रकट करने वालों का तांता लग गया। उनके दो पुत्र अमृत सिंह घरचन व प्रेमशंकर सिंह उर्फ बुटन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। अन्तिम संस्कार गंगा घाट पचरुखिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अमृत सिंह ने दी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)