कृषि बिल के विरोध में किसान उतरे सड़क पर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/किसान-उतरे-सड़क-पर.jpg)
सिंधु तिवारी
रेवती। •भारत बंद के तहत अखिल •भारतीय किसान स•भा जिला इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने नारा लगाते हुए नगर •भ्रमण किया तथा ब्लाक कार्यालय पर पहुंचकर एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार को पत्रक सौंपा। मांग किया कि किसान विरोधी बिल को वापस लिया जाए तथा अनाजों के लिए एक देश-एक मूल्य तय किया जाय। समर्थन मूल्य से कम पर अनाज की खरीद गैर कानूनी तथा संज्ञेय अपराध घोषित किया जाय। पत्रक सौंपे जाने के पूर्व किसानों का जुलूस स्थानीय बस स्टैंड से निकलकर थाना मार्ग, बीज गोदाम मार्ग होते हुए बड़ी बाजार, सीएचसी होते हुए ब्लाक कार्यालय पहुंचा। सीओ बैरिया चन्द्रकेश सिंह, सीओ बांसडीह दीप चंद के नेतृत्व में एसएचओ रेवती प्रवीण कुमार सिंह एवं एसएचओ दोकटी अमित सिंह सहित एसआई सहतवार मनोज कुमार सिंह व हल्दी एसआई मय फोर्स किसानों के साथ चलते रहे। ओम प्रकाश कुंवर मुन्नू, लखन सिंह, सु•भाष, राज नारायण, श्याम सुंदर, वीरेंद्र चौहान, रमाशंकर वर्मा, वंशी पासवान, जीउत राम आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)