Ballia : किसानों ने जाना सब्जी कूलर और एनिमल प्रोटेक्शन डिवाइस
बलिया। निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला स्मृति सिंह और अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मुक्तानन्द सिंह ने किसानों को रसड़ा में सब्जी कूलर और एनिमल प्रोटेक्शन डिवाइस की एक कार्यशाला करवाई। जिसमे महाराष्ट्र के प्रशिक्षक अभिषेक ने किसानों को बिना लाइट के सब्जी/ फल कूलर के बारे में जानकारी दी जो केवल पानी से फल सब्जियों को लगभग 1 हफ्ते से अधिक दिनों तक ताजा रखता है। इसमें रसड़ा और आस पास के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान अभिषेक ने किसानों को बताया कि कैसे कम समय में अधिक सब्जी और फल का उत्पादन किया जा सकता है। वहीं स्मृति सिंह ने कहा कि समय-समय पर इस तरह का कार्यशाला का आयोजन कर किसानों को सही मार्गदर्शन किया जा सकता है।