Ballia : भृगुआश्रम के समीप अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों का सामान राख
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-7.jpeg)
बलिया। नागाजी शिशु मंदिर भृगुआश्रम के पीछे स्थित धोबिया मोहल्ला स्थित कन्हैया लाल के घर मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया। घर वालों के हो हल्ला मचाते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही मौके पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के जवान पहुंच तो गए। लेकिन नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण मौके पर वाहन पहुंच नहीं सका। हालांकि जवान और स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बाद अगल-बगल से पानी का बंदोबस्त कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल परिवार के लोग अपने-अपने काम में मगन थे, तभी एकाएक मकान से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। अभी कोई कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। इससे लाखों रूपये का घर गुहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के जवानों और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है, इसको लेकर लोगों में चर्चाएं है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)