बलिया के इस गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो…
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के जैतपुरा मौजा में गत रात झोपड़ी में आग लगने से एक गाय व एक पड़िया की जलकर मौत हो गई और एक भैंस भी झुलस गई। अगलगी में घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र राम की झोपड़ी में एक गाय, एक भैंस व पड़िया बंधी थी। उसी में अनाज और गृहस्थी का सामान रखा था। गत रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जो देखते ही देखते झोपड़ी को राख कर दिया। झोपड़ी में बंधी गाय और पड़िया की जलकर मौत हो गई, साथ ही भैंस भी झुलस गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया।