Ballia : पिकअप से पांच पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-60.jpg)
बलिया। नरहीं थाना पुलिस द्वारा एक पिकअप से पांच गोवंशों को बरामद करते हुए दो तस्करों को धर दबोचा। तस्करों के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों तस्करांें के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायायल चालान कर दिया। नरहीं थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरौली बार्डर के पास से एक संदिग्ध पिकअप को रोकवाया। तलाशी में पिकअप से पांच गोवंश बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम सिराजुद्दीन उर्फ सराजूल अहमद पुत्र बदरूद्दीन और सलीम पुत्र भुल्लू निवासीगण ग्राम मानपुर थाना चितबड़ागांव बताया। वहीं पुलिस ने एक तस्कर के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कारवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)