Ballia : एसडीएम के निरीक्षण में मिली खामियां, संचालक को दिये यह निर्देश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240131-WA0126.jpg)
बैरिया (बलिया)। उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बुधवार को गोआश्रय केन्द्र भगवानपुर का औचक निरीक्षण किया। भगवानपुर स्थित गोआश्रय स्थल की स्थिति देख एसडीएम आगबबूला हो गए। उन्होने वहा तैनात कर्मीयो को कड़ा निर्देश भी दिया।
पशु आश्रय स्थल के प्रांगण में साफ-सफाई का अभाव था। साथ ही बदबू आ रही थी। पशुओं को देख कर ऐसा लग रहा था कि उन्हें भरपेट भोजन नहीं मिल रहा है। सम्पूरक आहार समाप्त था। गोआश्रय केन्द्र पर लगा समरसेबल खराब पाया गया। जिससे पशुओं के लिए शुद्ध जल की दिक्कत देखने को मिली। एसडीएम ने तत्काल मिस्त्री बुलाकर समरसेबल ठीक कराने को कहा। संचालक का कहना था कि शासन से हर रोज एक पशु को खिलाने के लिए सिर्फ 30 रुपये मिलता है इसमें क्या हो सकता है। उपजिलाधिकारी ने उपस्थित संचालक, पशु चिकित्सक लालजी यादव को निर्देशित किया कि पशुओं का समुचित ख्याल रखा जाय।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)