Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने कटानरोधी कार्यों में देरी पर लगायी फटकार

बलिया। बाढ़ खंड के विभागाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश शासन) नरेश चंद्र उपाध्याय व मुख्य अभियंता स्तर-1 डॉ0 महेन्द्र कुमार निगम ने रविवार की सुबह रामगढ़ से लेकर दुबे छपरा के पास उदयी छपरा तक चल रहे बाढ़ विभाग के 5 परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से हो रहे कटान रोधी कार्य पर नाराजगी जताई। साथ चल रहे अधीक्षण अभियंता बीपी सिंह व अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र को तत्काल संसाधन व मजदूर बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि मानसून आने का समय नजदीक है। काम अभी काफी अधूरा है। ऐसे में मानक का ख्याल रखते हुए काम में तेजी किया जाए। ताकि हर हाल में 15 जून से पहले कार्य पूर्ण हो जाए। अगर हिदायत के बाद काम में शिथिलता बरती गई तो कार्रवाई के लिये तैयार रहें। बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले गंगापुर में पूर्व में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने नवीन परियोजनाओं के तहत स्पर संख्या 27,500 के करीब पहुंच कर चल रहे रेवेटमेंट के कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया। उसके बाद दुबेछपरा में भी कटानरोधी कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि काम की धीमी रफ्तार आपको कोई परेशानी में ना डाल दे। इसलिए हर हाल में प्रतिदिन के अपने कार्यों की समीक्षा करे। उसके हिसाब से संसाधन और मजदूर तत्काल बढ़ाया जाए, ताकि समय से सभी परियोजनाएं पूर्ण हो सके। इस मौके पर बाढ़ विभाग के एसडीओ मोहित गुप्ता, प्रशांत कुमार गुप्ता, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *