Ballia : गोआश्रय में चारा, चोकर समाप्त, प्रधान ने सीएम को लिखा पत्र
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/1-86.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/1-86-642x1024.jpg)
बलिया। अधिकारियों के मनमाने रवैया अपनाने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण योजना का पलीता लग रहा है। गो आश्रय केंद्रों पर पशुओं के लिये रखे गये चारा, चोकर आदि समाप्त हो गये है। पशुएं भूख से बिलबिला रही है। कुछ ऐसा ही हाल विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत बघऊंच स्थित गो आश्रय स्थल का है। जहां 10 अक्टूबर से चारा चोकर आदि जरुरी सामान समाप्त हो गया है। गो आश्रय स्थल के संरक्षक और ग्राम प्रधान शिवपूजन राम ने जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर पांच माह के बकाया भुगतान की मांग किया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/2-34-1024x764.jpg)
चेतावनी दिया है कि जल्दी भुगतान नहीं हुआ तो पशुओं को छुट्टा छोड़ दिया जायेगा। गो आश्रय स्थल ग्राम पंचायत बघऊंच में करीब 316 गोवंश उपलब्ध है, वहां के संरक्षक ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से लगायत मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखकर कहा है कि पांच माह से भुगतान न मिलने के कारण 10 अक्टूबर से मवेशियों को चारा, भुसा, खरी, चोकर आदि जरुरी खाद्य सामाग्री उपलब्ध न होने के कारण पशुओं की मृत्यु दर में इजाफा हो गया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)