Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने विधायक सुरेंद्र सिंह को दी चुनौती, कहा सार्वजनिक मंच पर करें खुली बहस

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर की गयी टिप्पणी से बिफरे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने रविवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पर कड़ा हमला बोला। यशपाल सिंह ने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले बैरिया विधायक को अपने गिरेबां में झांकते हुए खुद के अपराधिक इतिहास को याद करना चाहिए। विधायक जी पाक साफ व अपराध मुक्त राजनीतिक जीवन वाले व्यक्तित्व का नाम अखिलेश यादव हैं। जिन पर आपप जैसे व्यक्ति द्वारा टिप्पणी करना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव के सरकार द्वारा किये गये बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के सामने वर्तमान विधायक का कार्यकाल शून्य नजर आएगा। जो अपने डबल इंजन सरकार के बलिया-बैरिया मार्ग से अपने गांव से मुख्यालय नहीं आ पाते हैं और बैरिया ही नहीं जनपद की शान लोक नायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर अंतराष्ट्रीय टावर, जनेश्वर मिश्र के नाम पर जनेश्वर मिश्र पार्क, जनेश्वर मिश्र सेतु, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय सरीखे कार्यों द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र व बलिया जनपद के मस्तक को गौरवान्वित करने का कार्य अखिलेश यादव ने किया है। अखिलेश यादव पर की गयी टिप्पणी आपके शिक्षक पेश पर दाग स्वरूप् और आपके औरंगजेबी स्वभाव का परिचायक है। यशपाल सिंह ने तंज कसते हुए एक शेर कहा
जो खानदानी रईस है वो, नर्म रखते मिजाज अपना।
तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है।।
उन्होंने कहा कि पांच साल के कार्यकाल की नाकामी से बौखलाएं भाजपा के विधायक, मंत्री यहां तक मुख्यमंत्री भी जाति धर्म और गलीछाप लड़ाई द्वारा विकास व जनसरोकारों पर जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रहे हैं जबकि चुनाव विकास और जन सरोकारों पर होने है। मैं बलिया से पांच साल अखिलेश यादव और पांच साल भाजपा के कार्यकाल पर सार्वजनिक मंच से खुली बहस के लिये बैरिया विधायक व समूचे भाजपा नेतृत्व को चुनौती देता हूं। इस अवसर पर यशवीर सिंह, अरूण यादव, अजय सिंह मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *