Ballia : गंगा महाआरती में पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और अवलेश सिंह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/11/1-28.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/11/1-28-1024x461.jpg)
सहतवार (बलिया)। नगर पंचायत सहतवार के योगीराज श्री चैनराम बाबा के सरोवर पर गंगा महाआरती में का भव्य शुभारंभ किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, जदूय के महासचिव अवलेश सिंह शामिल हुए। यह कार्यक्रम प्रसपा (लोहिया) के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू द्वारा आयोजित किया गया। योगीराज श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल पर जैसे ही सूर्यास्त हुआ। मानो तारे जमीन पर उतर आए हो। बाबा के समाधि स्थल पर घूम रहे जनसैलाब के बीच जैसे ही काशी के विद्वत ब्रह्मणों सहित दूरदराज से आए प्रकांड विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ देव दीपावली एवं चैन सरोवर पर मां गंगा महाआरती की शुरुआत किया। तो मां गंगा की जाए एवं चौनराम बाबा की जय से पूरे क्षेत्र में गुंजायमान हो गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)