पूर्व मंत्री नारद राय की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/नारद-राय-अस्पताल-में-भर्ती.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। पूर्व मंत्री नारद राय के अचानक तबियत खराब होने के कारण उनको मंगलवार को लखनऊ में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार चल रहा है। जैसे इसकी जानकारी उनके शुभचिंतकों को हुई वे बलिया से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वहीं नगर के विभिन्न मंदिरों में उनके आरोग्य होने की कामना की गई। गौरतलब हो कि पूर्व मंत्री नारद राय ने अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि एक सितंबर को जनेश्वर मिश्र सेतु से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ जाने से कार्यक्रम स्थगित कर दी गई।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)