Ballia : इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क के कार्य का हुआ शिलान्यास
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240116-WA0216.jpg)
नगरा (बलिया)। नगर पंचायत में विकास की कड़ी को जोड़ते हुए इंटरलॉकिंग व सीसी सड़क के कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम के राम ने वार्ड नंबर 11 में अलग-अलग दो जगहों पर जनसुविधा को देखते हुए महत्वपूर्ण कार्यों को विधि-विधान से शिला पूजन करके निर्माण का शुभारभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरा नगर पंचायत के विकास के लिए अथक प्रयास चलता रहेगा। गांव गली टोला, टोली कोई भी जगह विकास से अछूता नहीं रहेगा। इसी को गति देते हुए नाली खड़ंजा पेवरब्लाक सीसी रोड का मैप पूरे नगर पंचायत में चल रहा है। इस मौके पर कृपाशंकर बरनवाल, इ. सुशील कुमार राव, सभासद अमरेंद्र सोनी, कृष्ण कुशवाहा, पप्पू अहमद, वसीर शाह, उमाशंकर, रामकरण सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)