Ballia : पिकअप में लदे तीन गोवंश के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/4-9.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/4-9-1024x551.jpg)
बलिया। पुलिस अधीक्षकएस आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में 08 अगस्त 2023 को उ0 नि0 उमापति गिरि मय वाहन सरकारी के साथ चेकिंग संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति में कथरिया दौलतपुर तिराहे से मुखबिर के सूचना पर पिकअप वाहन में लदे 03 राशि गोवंश बरामद किया गया। पकड़े गये अभियुक्तगणों में रवि कुमार पुत्र हरेराम सा0 उत्तमपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, राजेन्द्र यादव उर्फ मल्लू पुत्र स्व0 रामदेव यादव सा0 टेढ़वा का मठिया थाना नरही जनपद बलिया, राहुल यादव पुत्र परमेश्वर यादव सा0 टेढ़वा का मठिया थाना नरही जनपद बलिया, आशुतोष यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव सा0 टेढ़वा का मठिया थाना नरही जनपद बलिया के कब्जे से 01 अदद पिकअप वाहन में लदे 03 राशि गोवंश (गाय/बछड़ा) बरामद किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना नरही जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 198/23 धारा 3/5।/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पन्नेलाल थाना नरही, उ0 नि0 उमापति गिरि थाना नरही, हे0 का0 जयप्रकाश यादव थाना नरही, का0 धनन्जय यादव थाना नरही, का0 अंकित दूबे थाना नरही, का0 अरविन्द कुमार थाना नरही जनपद बलिया शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)