Ballia : गायत्री परिवार ने चलाया युवा चेतना जागृति अभियान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-71.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-71-1024x768.jpg)
बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया द्वारा चल रहे दो दिवसीय युवा चेतना जागृति अभियान कार्यक्रम शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक देवेंद्र नाथ उपाध्याय, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, मणिनाथ तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव, दुर्गावती प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांतिकुंज से पधारे तोरी नायक ऋषि देव तिवारी ने विचार क्रांति अभियान को विस्तार से बताते हुए कहा कि इस अभियान में व्यक्ति को परिष्कृत करने व मनुष्य में देवत्व के जागरण के लिए गायत्री परिवार विश्व स्तर पर अभियान चला रहा है। जिसके तहत आओ बने संस्कारवान पीढ़ी अभियान युवा जोड़ों अभियान व गृहे गृहे गायत्री अभियान अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव, पुष्पा मिश्रा, प्रेमलता राय, ओम प्रकाश वर्मा, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, दुर्गावती प्रधान, लालमणि राय, रविंद्र नाथ, दीनानाथ ओझा, आनंद तिवारी आदि लोगों की सराहनीय भूमिका रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)