Ballia : बसंतपुर में बनाया गया भगवान विश्वकर्मा का भव्य पंडाल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/09/1-74.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/09/1-74.jpg)
बलिया। भगवान विश्वकर्मा की पूजा शनिवार को जनपद के अलग-अलग जगहों पर धूमधाम से मनाया गया। शहर से सटे बसंतपुर उत्तर टोला स्थित शिवालय मंदिर के समीप आदर्श मजदूर समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजा के लिये पंडाल स्थापित किया गया। पंडाल के अंदर विधिवत पूजा पाठ करने के बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी। भगवान विश्वकर्मा के दर्शन पूजन के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये आदर्श मजदूर समिति के सदस्य पूरी तन्मयता से लगे है। इस दौरान अध्यक्ष बृजलाल राम गोंड, अमित गोंड, भरत प्रसाद गोंड, अर्जुन शर्मा, चंद्रमा राजभर, विनाद पांडेय गोंड, चुनमुन प्रसाद गोंड, मंटू पासवान, सुनील प्रसाद गोंड, उमेश राजभर, रोशन लाल मूर्तिकार आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)