Ballia : तमंचा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211201-WA0132.jpg)
बिल्थरारोड। उभांव थाना पुलिस ने बुधवार को तमंचा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने असलहा बनाने के उपकरण के साथ ही असलहों व कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार उभांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खन्दवा गांव के पूरब तरफ नहर के किनारे पुलिस ने दबिश देकर अभियुक्त संजय साहनी पुत्र महंगू लाल साहनी निवासी मिश्रौली, मोलनापुर थाना मधुबन, मऊ, मिथिलश उर्फ लालू यादव और गोबिन्द यादव को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से दो तमंचा और तथा भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग मिलकर अवैध हथियार बनाकर बेचते है। घटना वाले दिन संजय साहनी तमंचा किसी को बेचने जा रहा था, कि पुलिस बल द्वारा चेकिंग करते समय तुर्तीपार रेगुलेटिंग पुलिया के पास पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ पर उसने अपने दोनो साथियों के बार में बताया जो ग्राम खन्दवा मे अवैध तमंचा बना रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)