Ballia : विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/1-53.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/1-53-1024x769.jpg)
बलिया। जल ही जीवन है जिसे संभाल कर खर्च करना तथा उसके सदुपयोग से जीवन की रक्षा करना मानव का बुनियादी धर्म है आज पूरी दुनिया में पानी का संकट विकराल हो गया है। जल स्रोत सूख रहे हैं तथा पर्यावरण के जरूरतों के अनुरूप जीवन शैली नहीं अपनाने से कठिनाइयां बढ़ रही हैं। जरूरत है हम सब पानी के महत्व को समझें तथा उसके अनावश्यक दोहन से बचें। उक्त उदगार विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्याऊ कार्यक्रम का कचहरी स्थित पुरानी तहसील के सामने उद्घाटन करने के पश्चात सोमवार को संयुक्त रूप से शहीद मंगल पांडे स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा राहगीरों को पानी पिला कर निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अकबर नईम खान मुन्ना, अनिल राय, राजन कनौजिया, रविंदर यादव, राजेंद्र पांडे, श्रीकांत गिरी, राधे लाल यादव, श्री भगवान यादव, अजीत यादव, मुनीलाल चौबे, अर्जुन राम, रवि श्रीवास्तव, मनोज पाठक, सचिंद्र दुबे, जय कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)