Ballia : भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न योजनाओं का लोगों को दी गयी जानकारी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231230-WA0014.jpg)
रेवती (बलिया)। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम स्थानीय ब्लाक के दो ग्राम सभाओं में शनिवार को आयोजित किया गया। गायघाट में बीडीओ शकील अहमद अंसारी के नेतृत्व तथा ग्राम प्रधान आशुतोष शंकर सिंह की उपस्थिति में कैलाश शंकर शर्मा जूनियर में विभिन्न विभागों के पहुंचे लोगों के द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने उपस्थित महिला-पुरुषों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए लाभ लेने को कहा। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे, सीएचसी रेवती के चिकित्सक डॉ0 अरविन्द वर्मा, बाल विकास पुष्टाहार के सीडीपीओ जितेन्द्र उपाध्याय, गौतम इण्डेन के संजीत प्रजापति सहित अन्य विभागों के लोगों ने अपने-अपने विभागों की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उधर आसमान ठोठा ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में भी यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)