Ballia : इनर व्हील क्लब ने गरीब बेटी को दिया शादी का सामान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-14.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-14-1024x768.jpg)
बलिया। इनरव्हील क्लब बलिया की तरफ से रविवार को गरीब बेटी की शादी के लिये आर्थिक मदद दी गयी। क्लब की ओर से गरीब बेटी के परिवार वालों को कंबल, साड़ी, चादर, तौलिया, ज्वलेरी सेट, श्रृंगार का सामान, अटैची सहित शादी में लगने वाले सामानों को दिया गया। शादी का सामान पाकर गरीब परिवार के सदस्यों का चेहरा खुशी से खिल उठा। इसके बाद चौक शहीद पार्क में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वीप आइकान प्रतिमा उपाध्याय द्वारा लोगों को निकाय चुनाव में मतदान करने के लिये अपील किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सरिता गुप्ता, उषा पांडेय, कविता सिंह, नीलिमा सिंह, आरती अग्रवाल, सुनीता सिंह, मंजूला, माहेश्वरी, रेनू सिंह, आशा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)