जदयू के नीतीश वही, बिहार में सरकार नई
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-75.jpg)
28 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और 28 जनवरी को 9 वीं बार सीएम पद पर ली शपथ
रोशन जायसवाल,
बलिया। वैसे देश मे एक ऐसा राज्य जिसका नाम है बिहार, देश के कई राज्यों मे एक मात्र बिहार है जिसमें 09 वीं बार कोई सीएम बना तो वह है नीतीश कुमार। 28 जनवरी को सीएम पद पर शपथ के पूर्व ही 28 दिसंबर को नीतीश कुमार की दिल्ली मे जोरदार तरीके से जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ताजपोसी हुई जिसके चर्चा पूरे देश मे रही। अब यूपी में जदयू विपक्ष मे नहीं बल्कि सरकार के पक्ष मे बोलने की तैयारी करेगी। राजनीति मे कब क्या हो जाय कुछ कहा नहीं जा सकता है जो बिहार मे हुआ है उससे इंडिया गठबंधन पूरी तरह से घबऱाई हुए है वैसी घटना किसी और राज्य मे न हो इंडिया गठबंधन सतर्क है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है यहां लोकसभा की कुल 80 सीटे है देश की सरकार मे यूपी की बड़ी भूमिका होती है इस लिए नेताओं की निगाह यूपी मे बनी रहती है। सपा के साथ जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते रहे और सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव से भी अच्छे रिश्ते बनाये रहे ताकि यूपी मे इंडिया गठबंधन से वह कही से चुनाव लड़ सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ अब वह एनडीए के साथ रहेंगे। अब लगता है अब वह भाजपा के पक्ष मे बोलेगे क्योंकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बिहार मे एनडीए के साथ हो चुके है।
क्यों बोले तेजस्वी, थके सीएम से काम लिया
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू बिहार मे 2024 मे खत्म हो जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि थके हुए सीएम से काम लिया जा रहा है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)