Ballia : न्यायिक टीम ने किया निरीक्षण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/bil.jpg)
बिल्थरारोड। बिल्थरारोड में ग्राम न्यायालय की स्थापना के क्रम में उसकी प्रगति जानने न्यायिक अधिकारियों का एक दल सोमवार को तहसील पहुंचकर न्यायिक कक्ष, न्यायिक विश्रामालय एवं अभिलेखों के रखरखाव के कक्ष का विधिवत निरीक्षण किया। न्यायिक कक्ष में कुछ फर्नीचर का अभाव एवं अन्य व्यवस्थाओं की कमी को दूर करने का आदेश दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एडवोकेट देवेंद्र कुमार गुप्ता व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान न्यायिक टीम में माननीय अपर जिला जज बलिया हुसैन अहमद अंसारी, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया सुरेंद्र प्रसाद एवं कोर्ट मैनेजर सुशांत गौड़ शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)