Ballia : कोतवाली पुलिस को मिली सफलता: चार शातिर चोर गिरफ्तार, छह बाइकें, पिस्टल बरामद
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-113.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-113-1024x695.jpg)
बलिया। स्थानीय थाना कोतवाली द्वारा गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। चोरों के कब्जे से पांच बाइक, एक बुलेट, एक देशी पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज र न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित गैगेस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम को सफलता मिली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप व उपनिरीक्षक नागेन्द्र पाण्डेय मय फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर चोरी के वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने की योजना बना रहे 4 अभियुक्तों को रामजानकी मंदिर मकदूमही के पास से धर दबोचा। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम सतीश सैनी उर्फ बड़े पुत्र स्व0 मुन्ना सैनी निवासी गोठहुली थाना बांसडीह रोड, राजा गौड़ उर्फ राजकुमार गौड़ पुत्र स्व0 राम भजन गौड़ निवासी रतसड़ थाना गड़वार, दीपक तिवारी पुत्र स्व0 राजमोहन तिवारी निवासी बहुवारा थाना सहतवार, योगेश उर्फ मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा बताया। तलाशी के दौरान चोरों के पास से 5 बाइक, एक बुलेट, एक पिस्टल बरामद किया गया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/2-42-1024x768.jpg)
इनसेट
जिले के कई स्थानों से की है चोरी
अभियुक्तगणो से कड़ाई से पूछने पर बताया कि हम लोगों ने जनपद के कई स्थानों से वाहन चोरी की। कई घटनाओं को अंजाम दिया है तथा चोरी की गाड़ीयों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर आसपास के जनपदों व बिहार प्रान्त में बेच देते है। बरामद मोटरसाइकिल व बुलेट गाड़ी हम लोगों ने मिलकर चोरी की है जिसमें बुलेट गाड़ी को 10 दिसंबर को हरिपुर मिढ्ढी के पास से चोरी किया था। जिसे आज हम लोग बेचने की योजना बना रहे थे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)