Ballia : ट्राली से असंतुलित होकर गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/acci.jpg)
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय करन राजभर पुत्र रामू राजभर की मौत ट्राली से गिरकर हो गयी। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल के लिये भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर और ताली छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार करन राजभर मंगलवार की देर शाम ट्रॉली पर बैठकर कठौड़ा घाट की तरफ से वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इससे वह ट्राली के पहिये के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचस सिकंदरपुर पहुंचाया जहां से उसे सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। अभी परिजन उसे लेकर जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर और ट्राली छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को कब्जे में लेकर थाने पर भेजवा दिया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)