Ballia : चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए नाविकांे की मांगी गयी सूची
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/4.jpg)
दोकटी (बलिया)। आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव को शांति ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर बैरियर लगा दिया है। दोनों बैरियर पर पुलिस पीकेट निरंतर लगाया गया है। दोकटी थाना अध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश व बिहार सीमा पर खवासपुर ढाले पर, रामपुर कोड़रहा गांव के पास बैरियर लगाया गया है। वहीं शिवपुर घाट, सतीघाट, दोकटी घाट के सभी नाविकांे की सूची मंगा ली गई है। लोकसभा चुनाव के दिन 1 जून को इलाके के सभी घाट बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश से बिहार और बिहार से उत्तर प्रदेश में कोई जल मार्ग से गमना गमन नहीं करेगा। घाटों पर नाव का संचालन भी बंद रहेगा। इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। सभी नाविकों को इसकी जानकारी दे दी गयी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)