Ballia : अवतरण दिवस पर याद किए गए भगवान परशुराम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-12.jpg)
बलिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद बलिया के बैनर तले भृगु मंन्दिर स्थित वाचनालय कक्ष में अक्षय तृतीया के मौके पर शुक्रवार को विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती उत्साह पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रारम्भ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष डा अजय कुमार मिश्रा, ने उनके आध्यात्मिक चेतना एवं अत्याचार, अनाचार से लड़ने की प्राकृति को रेखांकित किया।
उन्होंने उनके विचारों को प्रचारित व प्रसारित करके जन-मानस को जागृति करने की चर्चा की। इस अवसर पर नकुल चौबे, विरेन्द्र कुमार पाठक, सियाराम यादव, डा राजेश्वर तिवारी, ओमप्रकाश चौबे, जय कुमार चौबे, संजय शुक्ला, कृष्णा कान्त पाठक, नंदेश्वर चौबे, अशोक उपाध्याय, प्रभाकर दूबे, गणेश तिवारी, शत्रुध्न द्विवेदी, दयाशंकर ओझा, रविन्द्र चौबे, डा राम कृष्ण उपाध्याय, विजय पाण्डेय जनार्दन पांडेय, रघुनाथ ओझा आदि लोगों ने भगवान परशुराम जी को नमन किया। संचालन एवं आभार संस्था के सचिव संतोष तिवारी ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)