Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : खपड़िया बाबा आश्रम पर परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

बलिया आजकल से अरविंद पाठक
लालगंज। (बलिया)। प्रेमी जोड़े की शादी क्षेत्र के सिद्धपीठ खपड़िया बाबा आश्रम पर दोनों ग्राम सभा के ग्राम प्रधानों की उपस्थित में परिवार के सहमति से रविवार के दिन सम्पन्न हुई। वर बधू को उपस्थित जनता ने सुखमय जीवन जीने का आशीष दिया। बता दें कि दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी नारायण तुरहा 23 साल पुत्र गौरी शंकर तुरहा व चिरंजी छपरा निवासिनी पूनम कुमारी पुत्री खट्टर तुरहा 20 साल का प्रेम प्रसंग लगभग एक साल से चल रहा था। लड़की लड़का से बार बार शादी करने की बाते कह रही थी। लड़का शादी को टाल रहा था। शनिवार को लड़की के द्वारा शादी नही करने पर जान देने की धमकी पर लड़का व लड़की घर से निकल गए पर कुछ ही दूरी पर क्षेत्र के कुछ युवकों ने उन्हें रोक बहुआरा पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह को खबर कर उनके यहां लड़का व लड़की को पहुचा दिया। सोनबरसा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव भी मामले में पहुच गए। लड़के व लड़की के परिवारी जनों को सूचना देकर बुलाया गया। पंचायत हुई दोनों परिवारों ने स्वजातीय होने के कारण विवाह करने की स्वीकृति दे दी। रविवार की दोपहर दोनों परिवारों की तरफ से लोग खपड़िया बाबा आश्रम पहुचे। ग्राम प्रधान गण भी वर वधू के साथ खपड़िया बाबा आश्रम पहुच प्रेमी जोड़े की शादी करा दिया। इस अवसर पर राकेश गोड़, मनीष मिश्र, संजय यादव राजीव वर्मा पंकज वर्मा सहित दर्जनों पुरुष व महिलाए उपस्थित रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *