Ballia : खपड़िया बाबा की 39वीं पुण्यतिथि पर महाआरती का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/23-ball-ph-26.jpg)
बैरिया (बलिया)। श्री मुनिस्वरानन्द खपड़िया बाबा की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रूद्रमहायज्ञ के पांचवे दिन मंगलवार को उनके समाधि पर 02ः10 मिनट पर भव्य महाआरती उनके कृपापात्र शिष्य स्वामी हरिहरा नन्द जी महाराज के द्वारा सम्पन्न हुआ। महाआरती में यज्ञ के दर्जनों आचार्य व विद्वान पंडितो नें बैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा कर आरती किया। इस अवसर पर सैकडों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/o-2-1024x576.jpg)
उल्लेखनीय है कि खपड़िया बाबा के पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष के भांति निर्धारित समय पर समाधि पर नयी चादर चढ़ाकर और फूल, माला से सजाकर स्वामी हरिहरा नन्द जी के करकमलांे द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ भव्य पूजन अर्चन कराया गया। तपश्चात विशाल महाआरती स्वामी जी ने की। महाआरती में वीरेन्द्र बाबा, मुख्य यजमान ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, धर्मबीर उपाध्याय जितेन्द्र उपाध्याय, शैलेश सिंह, आनन्द द्विवेदी, मैनेजर यादव, भोला सिंह, पीयूष यादव, धर्मपाल सोनी,पवन यादव, राणा सिंह, कौशल मिश्र,संतोष सोनी तथा अमर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। समस्त पूजन अर्चन पं0 मिथिलेश द्विवेदी, राममूर्ति पाण्डेय, योगेन्द्र दुबे, पुरुषोतम मिश्र, अनिल उपाध्या, हरिहर जी, सुदामा दुबे, विश्वनाथ मिश्रा, मांनस आदि ने करायी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)