Ballia : छोटे से जीवन काल मंें मनन ने हासिल की बड़ी लोकप्रियता- प्रो.रवींद्र
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-47.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-47-1024x769.jpg)
बलिया। टीडी कॉलेज में छात्रसंघ के महामंत्री रहे मनीष दुबे मनन की स्मृति में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र नाथ मिश्र ने मनन को याद करते हुए कहा कि आज महाविद्यालय परिवार अपने होनहार छात्र के असामयिक निधन से अत्यंत मर्माहत है। इसे बड़ी क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज को मनन दुबे से बहुत अपेक्षाएं थीं, पर नियति को शायद कुछ और मंजूर था। अपनी छोटे से जीवन काल में उन्होंने जैसी लोकप्रियता हासिल की, वह अपने आप में एक उदाहरण है। इस मौके पर शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर निशा राघव, महामंत्री डॉ. सूबेदार प्रसाद, प्रोफेसर अमलदार नीहार, प्रोफेसर भागवत प्रसाद, प्रोफेसर जैनेंद्र पांडेय, प्रोफेसर विनीत नारायण दुबे, डॉ. अजय पांडेय, डॉ. अजित सिंह एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोकी यादव एवं अन्य शिक्षक और कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)