Ballia: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जाने किस गांव का है मामला
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/fansi.jpeg)
सहतवार। सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में एक विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल गयी। इस घटना से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि 24 वर्षीय आरती पत्नी रामाकांत यादव शुक्रवार की रात में खाना बनाकर कमरे में चली गई। खाने के समय जब वह नहीं दिखाई दी तो घरवाले उसे खोजने लगे। परिजनों ने आरती के कमरे का दरवाजा बंद पाकर जब खिड़की से देखा तो आरती फंदे पर झूल रही थी। मृतका का एक लड़का व एक लड़की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)