Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

कन्या राशि में गोचर करेगा बुध, इन आठ राशियों की चमकेगी किस्मत

बुध ग्रह कन्या राशि में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर गोचर करेगा। कन्या राशि में ये 22 सितंबर की सायं 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध ही है और कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में शुभफलकारी होता है। कन्या राशि में बुध के गोचर का सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर गोचर का प्रभाव….

मेष राशि
आपकी सेहत में अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। लेकिन अपने ही लोग कहीं न कहीं आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। किसी को भी धन उधार में न दें। आपके खर्चों में इजाफा होगा। इसलिए धन को सही जगह खर्च करें। इस अवधि में आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि
संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए अच्छा समय है। आय प्राप्ति के साधन बढ़ेंगे। किसी को दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपका पूरा साथ देंगे।

मिथुन राशि
आपके सुखों में वृद्धि होगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। प्रोपर्टी या वाहन भी क्रय कर सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से भी लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रयासों में सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। लेकिन घर में बड़े लोगों से मतभेद हो सकते हैं। इस समय किसी को धन उधार में देना ठीक नहीं होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह राशि
धन बचत करने में सफल होंगे। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप शब्दों के खेल में दूसरों पर भारी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे यहां तक कि मकान वाहन का क्रय भी करना चाहें तो अवसर अति अनुकूल रहेगा। चर्म रोगों से सावधान रहें।

 


कन्या राशि
बुध के गोचर से आपको ताजगी महसूस होगी। अपने कुशल संवाद के कारण आप दूसरों पर प्रभाव छोड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशिया आएंगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय सफल होगा।

 

तुला राशि
इस समय आपके खर्चों में वृद्धि होगी। इस अवधि में किसी न किसी कारण अत्यधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और व्यर्थ के झगड़े विवाद से भी दूर रहें। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा।

वृश्चिक राशि
आमदनी के योग बनेंगे। इस दौरान किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल होगी। घर में वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद दूर होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शीर्ष नेतृत्व से विवाद न बढ़ने दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

धनु राशि
मकान अथवा वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। मित्रों एवं संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद है। विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।

 


मकर राशि
आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिसके फलस्वरूप सामाजिक दायरा बढ़ेगा और पद प्राप्ति के भी योग। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि
आपके मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो यह गोचर प्रतिकूल रहेगा। पेट संबंधी विकार, चर्म रोग एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें षड्यंत्रकारियों से बचें।

मीन राशि
वैवाहिक जीवन सुखी पूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करने का अच्छा अवसर है। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद है। कारोबार में साझेदारी से लाभ होगा।

 

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *