Ballia : लोक नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओं का दिया संदेश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-16.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/1-16-1024x576.jpg)
बलिया। आज भी जहां लोग बेटी के जन्म पर शोक मनाते है, आज भी बेटी का जन्म किसी दुर्घटना से कम नही मानी जाती, जहां आज भी समाज में बेटियों को हीन भावनाओं से देखा जाता है। वही होप वेलफेयर ट्रस्ट की ग्रामीण महिलाएं बलिया के केहरपुर गांव में बेटी के जन्म पर उत्सव, लोक नृत्य कर के मनाई। इससे उस जन्म ली बेटी के गांव में जलसा सा माहौल उत्पन्न हो गया। होप वेलफेयर ट्रस्ट की ग्रीन ग्रुप द्वारा, बच्ची को जन्म देने वाली मां को सेब, केला, दूध आदि दिया गया और बच्ची को 6 माह तक लगातार स्तनपान कराने के लिए तथा जच्चा और बच्चा को कैसे सुरक्षित रखना है इन सब की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/2-4-1024x461.jpg)
इस लोक नृत्य और उत्सव के माध्यम से यह बताया जाता है कि अब बेटियां अभिशाप नही वरदान है, बेटियां बेटो से कम नही है, आज के समय मे कोई भी ऐसा क्षेत्र नही जहां बेटियों ने अपना परचम न लहराता हो, फिर बेटियों के जन्म पर दुःख किस बात की, एक नारी ही नर को जन्म देती है तो क्यों इन्हें समाज मे हीन दृष्टि से देखा जाता है? इन सब सवालों को खत्म करने के लिए ग्रीन ग्रुप, बेटी बचाओ अभियान और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा के लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)