
नई दिल्ली। चंद्रयान 3 के चंद्रमा के करीब पहुंचने के साथ ही विक्रम लैंडर ने बीत दिन चांद की कई तस्वीरें भेजी हैं। इसरो ने जारी करते हुए कहा कि अंतरिक्ष यान ने ये तस्वीरें अपने लैंडिंग स्थल को ढूंढने के दौरान खींची है। देशवासियों को चंद्रयान-3 के सुरक्षित लैंडिंग का इंतजार है। चंद्रयान-3 की चांद से दूरी अब मात्र 25 किमी ही रह गयी है। भारत को इतिहास रचने में मात्र कुछ ही घंटे बचे हुए है।
इसरो के अनुसार, चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड करेगा। अगर चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर कल लैंडिंग से 2 घंटे पहले स्थिति का जायजा लेगा। अगर लैंडर लॉड्यूल की सेहत और चांद पर स्थिति सही नहीं रही तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक टाला जा सकता है। इसरो वैज्ञानिक नीलेश देसाई ने कहा कि लैंडर 23 अगस्त को 30 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करेगा और उस समय इसकी स्पीड 1.68 किमी प्रति सेकंड होगी। वैज्ञानिक ने कहा कि लैंडिंग के समय स्पीड को और कम किया जाएगा और अगर ऐसा नहीं हो सका तो क्रैश लैंडिंग की संभावना होगी।