मां पीताम्बरा 108 कुंडीय महायज्ञ का हुआ आगाज
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-52.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-52-768x1024.jpg)
पत्रकारपुरम, गोमतीनगर। विश्व कल्याण की कामना के साथ लखनऊ में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 22 जनवरी से 30 जनवरी तक मां पीताम्बरा 108 कुंडीय महायज्ञ होगा। महायज्ञ के पहले दिन ध्वज वितरण किया जाएगा। यज्ञ का आयोजन दांडी स्वामी श्रीरामाश्रय जी महाराज के नेतृत्व में होगा। इस पावन अवसर सवा पांच करोड़ आहुतियां यज्ञ शाला में अर्पित की जाएंगी।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/2-24-768x1024.jpg)
राष्ट्र सुरक्षा व लोक कल्याण के लिए महायज्ञ में हजारों धर्मावलम्बी भाग लेंगे। यह पावन यज्ञ गोमती तट पर झूले लाल वाटिका के निकट होगा। 18 जनवरी को मां भगवती का का गोमती नगर में आगमन हुआ और समाजसेवी रानी सिंह के नेतृत्व मे सैकड़ो महिलाओं ने पूरे गाजा बाजा के साथ स्वागत किया जिसमे मुख्य रूप से बीना सिंह, उर्मिला सिंह, दिब्या सिंह, लक्ष्मी मिश्रा काजल साहू आदि लोगो ने भाग लिया। माता के नगर आगमन के साथ ही 22 जनवरी से शुरू होने वाले महायज्ञ का अब आगाज होगा। मां भगवती का यात्रा उपासना स्थल निकट झूलेलाल वाटिका हनुमान सेतु मंदिर गोमती तट लखनऊ पर आकर समाप्त होगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)