Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : 26 विकास कार्यों का सांसद ने किया लोकार्पण

बलिया आजकल से अरविंद पाठक,
लालगंज।
विकासखंड मुरलीछपरा में 26 विकास कार्यों का सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने लोकार्पण किया। लोकार्पण के मौके पर सांसद का प्राकृतिक खेती पर ज्यादा जोर रहा। उन्होंने कहा कि देश विकास के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। यह सही है कि गांवों के विकास के बाद ही देश विकसित होगा। मुरली छपरा ब्लाक की सूरत आज बदल गई है। इसी तर्ज पर गांवों का भी विकास होना चाहिए। सरकार आज ग्राम पंचायतों के लिए काफी धन दे रही है। प्रधान लगन से कार्य करें तो गांवों की तस्वीर बदल सकते हैं। लोकतंत्र में चाहे लोक सभा हो या ग्राम सभा हो, विकास की जवाबदेही जनप्रतिनिधि की है। इसलिए विकास के मामले में सभी जनप्रतिनिधियों को सदैव सक्रिय रहना चाहिए। केवल सड़क और खड़ंजा ही विकास नहीं है। संभावनाओं को तलाश कर गांव का विकास करना चाहिए। कहा कि सरकार कृषि के क्षेत्र में बड़ा कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है की देश के सभी किसान साल में हर हाल में दो फसलों का उत्पादन करें। देश में अभी 56 फीसद भूमि पर किसान मात्र एक फसल का ही उत्पादन करते हैं। यह तस्वीर बदलने के लिए मनरेगा से भी सहयोग लिए जाएगा। किसानों के खेत को गांव से जोड़ने के लिए मनरेगा से कार्य होगा। सांसद ने कहा की हर ब्लाक में किसान कल्याण केंद्र खोला जाएगा। उसमे किसान प्रशिक्षित होंगे। बीडीओ मुरलीछपरा से कहा की गंगा किनारे प्राकृतिक खेती व पशुपालन के प्रति कसानों को प्रेरित करें। यह तभी संभव है जब खंड विकास अधिकारी किसानों के संपर्क में आयेंगे। सरकार जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी कर रही है। ब्लाक मुख्यालय का यह कार्य है की वह सरकार की योजनाओं से पंचायतों की जनता को अवगत कराए। गांव की समृद्धि से ही देश आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, ब्लाक प्रमुख बैरिया प्रतिनिधि राकेश सिंह, ब्लाक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी, ब्लाक प्रमुख दुबहर पुन्ना सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुरली छपरा अनिरुद्ध यादव, बीडियो मुरली छपरा धर्मेंद्र यादव, एडीओ पंचायत अवधेश यादव, श्याम सुंदर उपाध्याय, उप ब्लाक प्रमुख सुशील पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *