सांसद मस्त का प्रयास लाया रंग, बलिया से आरा तक बिछेगी रेल लाइन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/01/95.jpg)
बैरिया। आरा से सुरेमनपुर होते हुए बलिया को नए रेल मार्ग से जोडऩे का सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त का प्रयास रंग लाया है। भारत सरकार के रेलमंत्रालय ने इस परियोजना के लिए सर्वे की मंजूरी दे दी है।
जानकारी देते हुए सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि 65 किमी लम्बी ब्राडगेज रेललाइन बिछ जाने से जनपद के विकास को गति मिलेगी। वहीं बलिया से आरा जाने के लिए 170 किमी की दूरी तय करने के बदले 65 किमी की दूरी तय कर बलिया से आरा सुविधाजनक तरीके से पहुंचा जा सकेगा। पत्र प्रतिनिधियों को सांसद ने बताया कि अप्रैल महीने से नई रेललाइन के सर्वे का कार्य शुरू होगा, वहीं सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर अगले बजट में उक्त रेललाइन बनाने के लिए धन स्वीकृत होगा। सांसद ने बताया कि इस रेलमार्ग पर गंगा नदी के ऊपर एक बड़ा पुल के अलावा एक दर्जन छोटे पुल रेलवे को बनाना पड़ेगा। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि पिछले अक्टूबर माह में इस संदर्भ में प्रधानमंत्री व रेलमंत्री से आग्रह किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)