Ballia : पिनैकल टेक्नो स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/28-ball-ph-17.jpg)
बलिया। हर साल 28 फरवरी का दिन भारत में नेशनल सांइस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.बी.रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी, उन्हीं की याद में हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। सी.वी. रमन के द्वारा की गई रमन इफेक्ट की खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया वैज्ञानिक क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय बन गए। नेशनल साइंस डे मनाने का मुख्य उद्देश्य उन युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने की सोच रहे हैं साथ ही उनके नए विचारों को बढ़ावा देना है। हर साल इस दिन को किसी न किसी थीम के माध्यम से मनाया जाता है। इस साल नेशनल साइंस डे का थीम ’’विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी’’ रखी गई है। पिनैकल टेक्नो स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण पांडेय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों को विज्ञान की उत्साह, नवाचार और खोज के महत्व को बताया तथा यह भी बताएं कि अभूतपूर्व चुनौतियों के सामने, वैश्विक महामारी ने सामाजिक जरूरतों को पूरा करने और प्रतिरक्षण को मजबूत बनाने में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रमाणित किया है। हम भविष्य की ओर देखते हैं तो हमें वैज्ञानिक अन्वेषण की भावना को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ी को वैज्ञानिकों और नवाचारकों का पिटारा बनाने के लिए अपने समर्थन को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है। आपने सी वी रमन की खोज तथा स्केटरिंग के विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों से क्विज के माध्यम से क्वेश्चन पूछा गया तथा बच्चों को विद्यालय की तरफ से मेडल प्रदान किया गया। क्विज मंे प्रागी, अनुष्का और आरोही अव्वल रही। बच्चों में बहुत उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर गीतेश पांडे, प्रिन्सिपल प्रियंका पांडे और अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)