Ballia : बलिदान दिवस पर याद किये गये नीलाम्बर-पीताम्बर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/nilam.jpg)
बलिया। स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर शहीद गोंडवाना के राजा शंकर शाह, कुॅवर रघुनाथ शाह आदिवासी क्रांतिवीर नीलाम्बर खरवार, पीताम्बर खरवार का 164वां बलिदान दिवस कम्पनी बाग में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में मनाया गया। सर्वप्रथम अमर शहीद शंकर शाह-कुॅवर रघुनाथ शाह, नीलाम्बर खरवार-पीताम्बर खरवार के चित्र पर श्रद्धासुमन फूल माला चढ़ाकर अमर रहे के जोरदान नारे लगाये गये। अध्यक्षता मनियारी जसांव के ग्राम प्रधान लाल जी गोंड तथा संचालन चन्द्रपुरा के ग्राम प्रधान संजीत गोंड ने किया। विषय प्रवर्तन व आभार क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनिल कुमार गोंड ने किया। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के बतौर जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र गोंड ने इन महान क्रांतिकारियों अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम इतिहास में गोंडवाना के गोंड राजा शंकर शाह-कुॅवर रघुनाथ शाह का नाम अमिट स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। 18 सितम्बर 1857 को जबलपुर में अंग्रेजों ने पिता-पुत्र को जिन्दा तोप से बांधकर उड़ा दिया था जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अध्यक्षता करते हुये ग्राम प्रधान लाल जी गोंड ने कहा कि हमें अपने इन वीर अमर सपूतों की शहादत बलिदान से प्रेरणा लेकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल जी खरवार व जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड ने संयुक्त रूप से कहा कि वन बूथ टेन यूथ की तर्ज पर गॉव-गॉव में बूथ कमेटियों का गठन कर युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सचिव परशुराम खरवार, शिवशंकर खरवार, रामसेवक खरवार, जिला संगठन मंत्री अर्जुन गोंड, संजय गोंड, छोटे लाल गोंड, राम नारायण गोंड, सुशील गोंड, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष मनोज शाह, ओमप्रकाश यादव, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, सोनू गोंड आदि मौजूर रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)