Ballia : विहंगम योग व अक्षर फाउंडेशन संस्थान की नेक पहल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-32.jpg)
बलिया। देश का भविष्य हमारे बच्चों से ही है। उनके लालन पालन के साथ साथ चरित्र निर्माण में भी मातृ शक्ति की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। ईश्वर ने सृजन का कार्य और ममता का स्वाभाविक गुण हम माताओं को दिया है। ये विचार अक्षर फाउंडेशन की स्वयंसेविकाओ और विहंगम योग संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किये गए, जो कि अक्षर फाउंडेशन की ओर से रविवार को राजपूत नेऊरी में स्थित एक स्कूल में लगभग 70 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपहार के वितरण कार्य का संचालन कर रही थीं।
अक्षर फाउंडेशन, सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की मातृ-शक्ति द्वारा संचालित सेवा संगठन है जो कि बाल कल्याण की दिशा में कार्यरत है। 25 फरवरी को हर वर्ष देश भर में हजारों जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री आदि उपहार वितरित किये जाते हैं। कार्यक्रम में अरविन्द कुमार गुप्ता, ऊषा राय, रीता गुप्ता, मंजुरानी अग्रहरी, माया सिंह, गीता देवी, विमला अग्रवाल, विमला देवी आदि मौजूद रहीं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)