Ballia : रोटरी क्लब की नेक पहल, जरूरतमंदों में वितरित किये कंबल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-23.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-23-1024x576.jpg)
बलिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए शुक्रवार को रोटरी क्लब बलिया के तरफ से एक वृहद कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से लगभग डेढ़ सौ गरीब एवं मजदूर महिलाओं पुरुषों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। साथ ही उनके साथ आए बच्चों को ऊनी स्वेटर एवं जैकेटों के साथ गर्म कपड़े भी दिये गये। वरिष्ठ रोटेरियन शैलेंद्र स्वरूप श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में इसी तरह के और सारे वितरण के कार्यक्रम किये जाएंगे जिससे जरूरतमंदों को कंबल के बिना ठंड से ठिठुरना न पड़े। क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी ने भीषण ठंड को देखते हुए और भी कंबल का वितरण करने का का निर्णय लिया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव रोटेरियन डॉ मुकेश वर्मा द्वारा आए सभी क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में अमिताभ शंकर श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अजीत कुमार, मोहम्मद तारिक, शिखर सहगल, राजेश कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)