Ballia : तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/b-3.jpg)
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली के टाप टेन अपराधी को रविवार को कोतवाली पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 0.315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायलय भेज दिया है। इस बाबत कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर नारायणपुर चट्टी के पास से कोतवाली के टाप टेन अपराधियों में शामिल इरशाद नट पुत्र श्री नट को एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार की गया है। इसके खिलाफ गोवध, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन अपराधिक मुकदमे दर्ज है। कोतवाली पुलिस की टॉप टेन सूची में शुमार इरशाद नट को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा, धीरज मौर्य आदि शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)