मनीष की बेवा को दिया जाए एक करोड, दोषी पुलिस कर्मियों को मिले कडी सजा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/30.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। भारतीय वैश्य चेतना महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में वैश्य समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता का गोरखपुर के होटल में पुलिस पिटाई के कारण मृत्यु और वैश्य नेता प्रतापगढ़ के सांसद माननीय संगम लाल गुप्ता के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के संदर्भ में एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी बलिया के माध्यम से प्रेषित किया गया। मांग की गई है कि मनीष गुप्ता की पत्नी को एक करोड़ रुपया, एक सरकारी नौकरी तथा मनीष गुप्ता के मृत्यु में दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। दूसरी मांग यह रही की प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल के ऊपर हमला करने वाले मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी अविलंब किया जाए। ज्ञापन देने वाले में प्रमुख रूप से रामजी गुप्ता, पूर्व सदर विधानसभा के प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता ,विनोद , दिनेश, राजकुमार ,राजू कुमार, योगेंद्र, अनिल कुमार , अमित कुमार मनोज कुमार राजेश कुमार आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)