Ballia : नेता प्रतिपक्ष के सीट पर है ओपी के पुत्र की नजर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/ram-1.jpg)
2017 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे राजभर
रोशन जायसवाल,
बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से कभी स्व0 चंद्रशेखर की पार्टी तो कभी मुलायम सिंह यादव के पार्टी से लड़ने वाले नेता प्रतिपक्ष के सीट पर यदि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर की नजर पुनः पड़ी तो नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को बड़ी मुसीबत से सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो ऐसा कुछ नही दिख रहा है। लेकिन राजनीति में सब कुछ संभव है। रामगोविंद चौधरी के लिए अब उनका ही विधानसभा उनके लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। अपने टिकट के लिए श्री चौधरी को ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव के निर्णय का इंतजार करना पड़ सकता है।
क्योंकि जहां एक तरफ ओमप्रकाश राजभर अपने बेटे के लिए अखिलेश यादव के सामने शर्त रख सकते है वही शिवपाल सिंह यादव नीरज सिंह गुड्डू के लिए भी कुछ भी कर सकते है। ऐसे में देखना यह होगा कि यह सीट किसके झोली में जाता है। सपा या वेटिंग में चल रही प्रसपा जो भी हो 2022 का चुनाव किसके भाग्य को बदलता है।
शिवपाल ने नीरज को तो अखिलेश ने रामगोविंद को …
बलिया। 2017 के विधानसभा चुनाव में बांसडीह क्षेत्र से रामगोविंद चौधरी को अखिलेश ने टिकट दिया वही उसके पहले शिवपाल ने नीरज सिंह को टिकट दिया। क्षेत्र की जनता में सोचने में मजबूर हुई कि आखिर मुलायम की साइकिल का असली प्रत्याशी कौन है। बाद में यह पता चला कि रामगोविंद चौधरी ही सपा के प्रत्याशी है । उसके बाद नीरज सिंह ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। शिवपाल और अखिलेश की जोड़ी टूटी और चाचा भतीजा दोनो अलग-अलग राजनीति मे आगे बढ़ते गए।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)