Ballia : पेपर लीक मामला: सीएम योगी के राज में पत्रकारों का हो रहा उत्पीड़न: अनूप पांडेय
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/11-2.jpg)
पेपर लीक खबर छापने मामले में जनपद के पत्रकार दिग्विजय सिंह, अजीत ओझा मनीष गुप्ता को पुलिस ने प्रताड़ित कर जेल भेज दिया। यह घटना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी यूपी के सह प्रभारी अनूप पांडेय ने जारी एक बयान में कहा। श्री पांडेय ने आगे कहा कि पेपर लीक होने पर पत्रकारों ने खबर लिख कर अपने कर्तव्यो का निर्वहन और निष्पक्ष पत्रकारिता का उदाहरण पेश किया। सरकार को इनाम देने के बजाय अपनी बदनामी के डर से पत्रकारों को जेल में डाल दिया। यह घटना उसी प्रकार से है जैसे ब्रितानिया हुकूमत द्वारा किए जा रहे बर्बरता शोषण के खिलाफ पत्रकार अखबारों में खबर छपते थे तो ब्रितानिया हुकूमत उनको जेल के सीकचे में डाल देती थी और उत्पीड़न करती थी। वही व्यवहार, वर्ताव आज की सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि तत्काल तीनों पत्रकार भाइयों को रिहा किया जाए अन्यथा बलिया जनपद से लेकर के पूरे देश में बड़े आंदोलन पत्रकारों के साथ साथ राजनीतिक संगठन एवं कई सामाजिक संगठनो द्वारा किया जायेगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)