Ballia : कड़ी मेहनत से हर मुकाम होगा हासिल
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/03/lic-1024x768.jpg)
बांसडीह। आप ईमानदारी पूर्वक कड़ी मेहनत से कार्य करे तो सफलता आपकी कदम चूमेगी। उक्त बातें भारतीय जीवन बीमा निगम बांसडीह के शाखा पर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विनोद कुमार ने शाखा के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व विकास अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक बार अच्छी मुकाम या सफलता मिल जाने पर अक्सर स्वभाव में यह भाव घर कर जाता है कि वह हर कुछ कर सकता है। इसके चलते सफलता आगे बढ़ नही पाता है। मेहनत को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर अपने लक्ष्य को अर्जित करने प्रेरित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रेरितकारी वचन जहाँ बुद्धि काम न आये वहां कड़ी मेहनत कर लक्ष्य पाने को आतुर रहने वाली कथन को आत्मसात कर जीवन की हर मुकाम हासिल करने की सीख दिया। मंडल प्रबंधक को शाखा प्रबंधक रामप्रवेश राम ने बुके व साल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सहायक शाखा प्रबंधक राजेश कुमार यादव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, राजीव, विकास अधिकारी अशोक सिंह, प्रेमशंकर, रितेश सिंह, श्यामा चरण शुक्ल, उमाशंकर यादव आदि रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)