Ballia : शत-प्रतिशत रहा पिनैकल टेक्नो स्कूल का परिणाम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/13-ball-ph-50.jpeg)
10वीं में दिव्यांगना, 12वीं में तन्विका ओझा को मिले सर्वाधिक अंक
बलिया। सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 12वीं में तन्विका ओझा 93 प्रतिशत नंबर के साथ स्कूल की टॉपर बनी। तन्विका ओझा ने जेईई मेंस में 98.79 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल रही। वहीं 10वीं में पिनैकल टेक्नो स्कूल की दिव्यांगना ने 92.2 प्रतिशत के साथ स्कूल की टॉपर बनी। 92 प्रतिशत के साथ दिशा शर्मा दूसरे स्थान पर और 90 प्रतिशत के साथ अदनान हमीदी तीसरे स्थान पर रहे। रिजल्ट निकलने के बाद स्कूल में सफल छात्रों को सम्मानित कर गुरुजनों ने मिठाई खिलाई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के मुख्य निदेशक गितेश पांडेय ने बच्चों को आगे निरंतर रहने की सलाह दी। स्कूल की प्रिन्सिपल प्रियंका पांडेय ने इस परिणाम के लिए छात्रों और स्कूल के सभी अध्यापकों की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)