Ballia : हैंडपंप गाड़ते समय 11000 वोल्ट के तार से टच हुआ पाइप, मिस्त्री की मौत, एक गंभीर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpg)
बैरिया (बलिया)। इलाके के रामपुर कोड़रहा गांव में परीक्षन यादव के घर सोमवार को हैंडपम्प गाड़ते समय लोहे का पाइप घर के ऊपर से गुजरने वाले 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ जाने से लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित हो गया। जिससे हैंडपंप के लिए बोरिंग करने वाले मिस्त्री राम सुरेश यादव व मजदूर ललन यादव को करंट लग गया। जिससे राम सुरेश यादव 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मजदूर ललन यादव बुरी तरह झुलस गया।
दोनों मिस्त्री और मजदूर चांद दियर गांव के निवासी हैं। दोनों को ग्रामीणो ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राम सुरेश यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि ललन यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार पहले लोहे के पाइप से 10 फीट गहरी बोरिंग हुई। उसे और गहरा करने के लिए उस पाइप में 15 फीट का लोहे का पाइप मिस्त्री जोड़ने लगा। जैसे ही पाइप जोड़कर बोरिंग के लिए सीधा किया, ऊपर से गुजरने वाले हाई टेंशन विद्युत तार के संपर्क में पाइप आ गया, और लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित हो गया। जिसके चलते यह हादसा हो गया। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में ही पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)