Ballia : सड़क पर उतरे खिलाड़ी, ढाई घंटे तक किया जाम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/09/1-10.jpg)
– स्टेडियम में जलभराव के विरोध में खिलाड़ियों संग अन्य भी उतरे सड़क पर
बलिया। विगत कई माह से वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में बरसात व नाला का पानी लगने के कारण जनपद के खिलाड़ी इन दिनों ओवरब्रिज को स्टेडियम बना लिया है। मिट्टी पर दौड़ने वाले खिलाड़ी व अन्य लोग इन दिनों ओवरब्रिज और सड़क के किनारे और कलेक्ट्रेट में दौड़ते हुए देखे जा रहे है।
खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को पत्रक देने के बाद एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया र्था। लेकिन उनके पत्रों पर प्रशासन की ओर से कोई विचाार नहीं किया गया जिसको लेकर बुधवार को सुबह 6 बजे से साढ़े आठ बजे तक नगर का सबसे व्यस्तम टीडी कालेज चौराहा पर चक्का जाम किया गया।
खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को सौंपे गये पत्रक में ये कहा था कि वीर लोरिक स्टेडियम में पानी लगने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। जिसे प्रेक्टिस भी नहीं हो पा रही है। और खेलूकूद व्यवयाम भी नहीं हो पा रहा है। जलभराव होने के कारण हम सभी खिलाड़ी खेलकूद और प्रशिक्षण लेने में असमर्थ हो गये। ग्राउंड में सड़ा पानी होने के कारण संक्रमण रोग की संभावना बढ़ गयी है। तत्काल स्टेडियम से गंदा पानी निकालने की व्यवस्था की जाएं।
ऐसा नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को चक्का जाम करना पड़ा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्टेडियम के समस्या का समाधान किया जाएगा।
सीओ कोतवाल सहित जिले के कई थानों की जुटी पुलिस
बलिया। करीब दौ सौ से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों का हुजूम स्टेडियम से होकर टीडी कालेज चौराहा पहुंचा। इस दौरान उन्होंने चक्का जाम कर दिया। जिसके कारण स्कूली बसें और अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं शांति व्यवस्था के लिये सीओ, कोतवाल, सहित जिले की कई थानों की फोर्स टीडी कालेज चौराहे पर पहुंच गयी। ढाई घंटे तक पुलिस प्रशासन सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर मौजूद रहा।
ये भी रहे आंदोलन में शामिल
बलिया। सुबह के वक्त स्टेडियम में टहलने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, झल्लन यादव, अजय सिंह, अजीत मिश्रा, मोनू सिंह आदि है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)