Ballia : एसिड हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/4-14.jpg)
बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में सोमवार को हुए एसिड हमला की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बैरिया पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अजीत सोनी पुत्र ललन सोनी व सूरज सोनी पुत्र राम जी सोनी को सुरेमनपुर स्टेशन के निकट से मुखबिर की सूचना पर उस समय गिरफ्तार किया गया जब दोनों बिहार भगाने के फिराक में थे। इस एसिड अटैक की घटना में तीन लोगों के खिलाफ धारा 326 ए, 504, 506, 323, 452 का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं तीसरे आरोपी विनोद सोनी की तलाश जारी है। एसएचओ का कहना है कि अजीत सोनी का अपराधिक पृष्ठभूमि रहा है। पहले भी वह धारा 302 सहित कई मामलों में आरोपी है। सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)